
वाराणसी।जिला आर्य प्रतिनिधि सभा वाराणसी के तत्वावधान में शुक्रवार को भोजूवीर स्थित आर्य समाज के महर्षि दयानन्द सभागार में काकोरी ट्रेन एक्शन के शताब्दी वर्ष पर राष्ट्रोत्थान विषयक संगोष्ठी एवं काकोरी काण्ड के अमर बलिदानी नायकों के जीवन एवं व्यक्तित्व पर व्याख्यान माला का आयोजन किया गया । जिसे वर्ष पर्यन्त आयोजित करने का संकल्प लिया गया ।
संगोष्ठी के मुख्य वक्ता डॉक्टर राम सुधार सिंह ने कहा कि इन क्रान्तिकारियों के जीवन से परिचय तथा स्वतंत्रता आंदोलन के इतिहास से परिचय कराना नई पीढ़ी को अति आवश्यक है । इसके लिए विद्यालयों व विश्वविद्यालयों में ऐसे संगोष्ठी का होना अति आवश्यक है । अध्यक्षता करते हुए स्वतंत्रता आंदोलन के इतिहास के मर्मज्ञ डॉक्टर शम्भूनाथ शास्त्री ने संबोधन में कहा कि काकोरी काण्ड कोई अराजकता फैलाने के उद्देश्य से नहीं अपितु देश के स्वतंत्रता आंदोलन में धन के कमी को पूरा करने हेतु यह कदम उठाना पड़ा ।
इस कार्यक्रम में गौतम अरोड़ा ‘सरस’ व सुनील कुमार सेठ से राष्ट्र भक्ति गीत से सभागार को ओतप्रोत कर दिया ।
संचालन प्रमोद आर्य आर्षेय’ (प्रधान), स्वागत रवि प्रकाश आर्य (मंत्री) व धन्यवाद रवि प्रकाश बरनवाल ने किया ।
