
वाराणसी। नागरिक सुरक्षा कलेक्ट्रेट प्रखंड की ओर से हर घर तिरंगा अभियान के तहत शनिवार को जिला मुख्यालय स्थित विकास भवन से तिरंगा यात्रा निकाली। मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु नागपाल ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया। डिवीजनल वार्डेन संजय कुमार राय के नेतृत्व में जागरूकता यात्रा विकास भवन से आरंभ होकर कचहरी, अर्दली बाजार,होकर महावीर मंदिर पहुंच कर समाप्त हुई।
यात्रा में स्वयंसेवक हाथों में तिरंगा लिए भारत माता की जय, वंदे मातरम,हर घर तिरंगा,घर घर तिरंगा आदि नारा लगाते चल रहे थे। तिरंगा यात्रा में सहायक उप नियंत्रक इरफानुल होदा, विवेक कुमार, डिप्टी डिवीजनल वार्डेन अरविन्द विश्वकर्मा,अजय यादव, कंचन गुप्ता, गोपाल मुखर्जी, अजय श्रीवास्तव,अयन बोस, राजेश श्रीवास्तव,राजेश सिंह, निजामुद्दीन,विनय गुप्ता, उमेश पटेल, एम एस कुरैशी ,चंद्रकला, सुशीला यादव,शुभम, राजेश मोदनवाल,राजकुमार जायसवाल,डा.ओपी सिंह,शहजादे अंसारी, अरूण जायसवाल, आदर्श मिश्रा, पूजा देवी,लियाकत अली आदि थे।
