
थाना समाधान दिवस
रिपोर्ट उपेन्द्र कुमार पांडेय, आजमगढ़
आजमगढ।फूलपुर कोतवाली परिसर में शनिवार को फूलपुर तहसीलदार अभिषेक कुमार सिंह की अध्यक्षता में थाना सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। इस दौरान 11 प्रकरण आये जिसमे 4 का निस्तारण किया गया ।
समाधान दिवस में पुलिस और जमीनी विवाद से जुड़े मामलों की सुनवाई हुई। जिसमे 10 मामले राजस्व के और 1 मामला पुलिस से संबंधित आया । समाधान दिवस प्रभारी तहसीलदार अभिषेक कुमार सिंह ने संबंधित कर्मचारियों को प्राप्त शिकायती पत्र का निस्तारण समयावधि के अंदर जल्द से जल्द करने हेतु निर्देशित किया ,और कहा कि राजस्व के मामलों मे फरियादियों की समस्याओं का निराकरण मौके पर जाकर प्राथमिकता के आधार पर करें।
इस मौके पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शशिचन्द चौधरी , दिनेश त्रिपाठी , अरबिंद यादव , गौतम सरोज , दिनेश आदि लोग रहे ।
