‘वाराणसी। सोनार पुरा स्थित श्री रामतारक आंध्रा आश्रम’ परिसर में ‘श्री वाग्देवी वाद्य संगीता कला नृत्या संस्कृति संस्था’ द्वारा कार्यक्रम “काशी विश्वेश्वरूनी की नृत्यांजली-2024” सम्पन्न हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि विधायक कैन्ट सौरभ श्रीवास्तव, महापौर अशोक तिवारी, वेमुरी वेंकट सुन्दर शास्त्री, देवाशीष दास व पार्षद चन्द्रनाथ मुखर्जी रहे । मुख्य अतिथि ने गुरुजनों व प्रतिभागी बच्चों को किया सम्मानित किया।

बच्चों ने अत्यंत ही मनोहारी नृत्य प्रस्तुति दी। आंध्र प्रदेश व तेलंगाना के विभिन्न गुरुजनों द्वारा लाये गए विद्यार्थियों के अलग-अलग समूहों ने अपनी- अपनी प्रस्तुति दी।

विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने कहा कि “बच्चों को अपनी संस्कृति की जानकारी देना और उन्हें उनकी जड़ों से जोड़े रखने में ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रम अत्यंत ही लाभदायी हैं।”

सौरभ श्रीवास्तव ने संस्था के सभी सदस्यों के प्रति इस भव्य कार्यक्रम के आयोजन के लिए अपनी शुभकामनाएं व्यक्त की और भविष्य में बड़े स्तर पर आयोजन करने की राय दी। विधायक ने यह भी कहा कि बतौर जनसेवक उनकी जब जहां और जैसे आवश्यकता होगी वह संस्था के सहयोग के लिए उपलब्ध रहेंगे।

कार्यक्रम के संयोजन बी. नागेंद्र यादव किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *