
रिपोर्ट उपेन्द्र कुमार पांडेय, आजमगढ़
आजमगढ़।भूपेंद्रानंद महाराज के अनुसार श्रावण शुक्ल पूर्णिमा सोमवार दिनांक 19 अगस्त 2024 को पूर्णिमा तिथि मध्य रात्रि 11:56 तक होने से इसी दिन रक्षाबंधन का त्योहार पूरे दिन मनाया जाएगा।
शास्त्रानुसार रक्षाबंधन में भद्रा टाली जाती है जो इस दिन दोपहर बाद 01:30 तक है
दोपहर 01:48 से शाम 04:22 तक तथा प्रदोष काल के समय में शाम 06:57 से रात्रि 09:10 तक राखी बांधने का समय शास्त्र सम्मत एवं सर्वश्रेष्ठ रहेगा.
चार लाभ अमृत का चौघड़िया दोपहर 02:07 से रात्रि 08:20 तक रहेगा इसके अतिरिक्त दोपहर 01:48 से शाम 04:22 तक विशेष मुहूर्त रहेगा तथा प्रदोष काल में शाम 6:57 से रात्रि 9:10 तक रहेगा।
रक्षाबंधन सोमवार 19 अगस्त 2024 को दोपहर 01:32 तक नाग लोक नैऋत्य दिशा की भद्रा रहेगी।अतः राखी बांधने का सर्वश्रेष्ठ मुहूर्त दोपहर 1:48 से शाम 4:22 तक शाम को 6:57 से रात 9:10 तक बहुत अच्छा दिन है।
