रिपोर्ट उपेन्द्र कुमार पांडेय, आजमगढ़ 

 

 

आजमगढ़। भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा ने गोपालपुर विधानसभा के महाराजगंज भैरव बाबा मंदिर के पास से तिरंगा बाइक यात्रा निकली । जिसका बिलरियागंज में समापन हुआ । बाईक तिरंगा यात्रा के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय रहे।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान के अन्तर्गत आज गोपालपुर विधानसभा में युवा मोर्चा के नेतृत्व में बाईक तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सभी विधानसभा में युवा मोर्चा के नेतृत्व में आयोजित होना है। भारतीय जनता पार्टी राष्ट्र को प्रथम मानकर देश के विकास के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में काम कर रही है । विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी पन्द्रह अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

बाईक तिरंगा यात्रा के अलावा 12-14 अगस्त, 2024 को महापुरुषों की प्रतिमा एवं स्मारकों के आस- पास स्वच्छता का कार्यक्रम चलाया जाएगा एवं अमर बलिदानियों, महापुरूषों की प्रतिमाओं पर माल्यर्पण करके पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता व जनप्रतिनिधि कृतज्ञ नमन करेंगे। 13, 14व 15 अगस्त, 2024 तक प्रत्येक कार्यकर्ता जन-जन से सम्पर्क करके प्रत्येक घर एवं व्यवसायिक केन्द्रों पर तिरंगा फहराने हेतु अपनी भागीदारी सुनिरिचत करेंगे। पार्टी 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर गोष्ठी का आयोजन होगा। तथा मौन जुलूस भी निकाला जाएगा।इसके साथ ही विभाजन की विभीषिका को प्रदर्शित करती हुई प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। जिला केन्द्रों पर संगोष्ठी करते हुए विभाजन के काले अध्याय को याद करते हुए लाखों की संख्या में मारे गये लोगों को श्रद्धांजलि दी जायेगी । 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में पार्टी के पदाधिकारी बड़े पैमाने पर जगह-जगह सार्वजनिक कार्यक्रमों में भाग लेंगे। प्रत्येक बूथ के हर घर पर तिरंगा फहरे इसके लिए पार्टी के कार्यकर्ता घर-घर संपर्क कर लोगों को प्रेरित भी करेंगे।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष आजमगढ़ सदर श्रीकृष्ण पाल,हरिवंश मिश्रा, चन्द्र पाल सिंह , अवनीश मिश्रा , रमेश यादव, शैलेन्द्र तिवारी, मनोज गिरी, उमेश गौड़, लालचंद यादव तेज प्रताप सिंह, डा श्याम नारायण सिंह पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *