
वाराणसी। समाजवादी पार्टी के कैंप कार्यालय भारत नर्सरी मंडुआडीह में राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर सपा के युवा संगठनों के प्रदेश व्यापी छात्र-नौजवान पीडीए जागरूकता अभियान की सफलता के लिए तैयारी बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में फ्रंटल संगठनो युवजन सभा, छात्र सभा, यूथ ब्रिगेड एवं लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष एवं महानगर अध्यक्ष अपने अपने कार्यकारिणी के साथ उपस्थित थे।
मुख्य अतिथि समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद गिरी ने उपस्थित लोगों को छात्र नौजवान पीडीए जागरूकता अभियान के अंतर्गत सदस्यता अभियान, पीडीए पौधरोपण, पर्चा वितरण, शिक्षक सम्मान समारोह, वर्तमान राजनीति में नौजवानों की भूमिका पर संगोष्ठी, मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान की जानकारी दी गयी। आगामी 10 सितम्बर तक चलने वाले अभियान में छात्रों नौजवानों के बीच जाकर पेपर लीक, समान कोर्स, फीस वृद्धि, रोजगार, आरक्षण, मुफ्त पढ़ाई, रोस्टर प्रणाली, डिजिटल डिवाइड, पुस्तकालयों का निर्माण, छात्रसंघ बहाली, नए विश्वविद्यालय/महाविद्यालय का निर्माण, शिक्षण संस्थानों की नियुक्तियों में भ्रष्टाचार एवं आरक्षण में पारदर्शिता समेत सभी जनहित के मुद्दों पर छात्रों नौजवानों को जागरूक किया जायेगा। अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़ ने बताया कि छात्र नौजवान पीडीए जागरूकता अभियान की सफलता के लिए शिवम कश्यप प्रदेश महासचिव समाजवादी युजवन सभा, हसीब हसन प्रदेश उपाध्यक्ष समाजवादी युवजन सभा, जिला में चन्द्रशेखर यादव प्रदेश महासचिव समाजवादी युवजनसभा, सम्राट मलिक प्रदेश उपाध्यक्ष समाजवादी युवजन सभा को प्रभारी बनाया गया है। संचालन करते हुए जिला प्रवक्ता संतोष यादव बबलू एडवोकेट ने बताया कि 9 अगस्त से 10 सितंबर तक चलने वाले इस अभियान में सदयस्ता अभियान, पीडीए वृक्षरोपण एवं पर्चा वितरण, विश्वविद्यालय और महाविद्यालयों में छात्र और छात्राओं से सुझाव लेना। शिक्षक सम्मान समोराह आयोजित करना, विश्वविद्यालय और महाविद्यालय में छात्र और छात्राओं की समस्या की सुनवायी, संगोष्ठी आयोजित करना, वर्तमान राजनीति में छात्र, छात्राओं एवं युवाओं की भूमिका, मेधावी छात्र और छात्राओं का सम्मान करना आदि कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे।
बैठक में जिला महासचिव आनंद मौर्या, ईशान श्रीवास्तव, मायाशंकर यादव, फ्रंटल संगठनों के अध्यक्षगण अभिषेक मिश्रा आरडी, जितेंद्र पटेल, राहुल यादव, राहुल गुप्ता, अब्दुल कलाम कुरैशी, संदीप मिश्रा, आयुष यादव, ओ पी पटेल, कमलेश पटेल, शशि यादव, अक्षय प्रधान, गोपाल यादव, कमलाकांत प्रजापति, मनोज यादव, अनूप नट, शिव प्रसाद गौतम, सचिन प्रजापति, दिलावर यादव, सुजीत मास्टर, इंजीनियर अनिल कुमार आदि थे।
