
वाराणसी। उदय प्रताप इंटर कॉलेज के प्राचीन छात्र हांकी खिलाड़ी ओलंपियन ललित कुमार उपाध्याय ने ओलंपिक में कांस्य पदक पाने के बाद वाराणसी आगमन पर यूपी कालेज परिसर स्थित राजर्षि उदय प्रताप सिंह जूदेव की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। ललित श्री काशी विश्वनाथ धाम में दर्शन पूजन कर वापसी में यूपी कालेज पहुंचे। उदय प्रताप इंटर कालेज के प्रधानाचार्य डॉ रमेश प्रताप सिंह ने ललित का स्वागत किया। इस अवसर पर भाजपा नेता अरविन्द सिंह समेत काफी संख्या में शिक्षक और छात्रों ने ललित का गर्मजोशी से स्वागत और अभिनन्दन किया।
