सारनाथ। पंचक्रोशी मार्ग के अंतिम पड़ाव रसूलगढ़ चौराहा स्थित प्राचीन शिव मंदिर का वार्षिक हरियाली श्रृंगार एवं रुद्राभिषेक तथा विशाल भंडारे का आयोजन रविवार को किया गया।

जिसमें बाबा के दरबार को अनेकों सुगंधित देसी विदेशी पुष्पों से सजाया गया था।इस अलौकिक रूप को देखकर भक्त निहाल हो गए।

बाबा को पंचाभिषेक से स्नान करा कर नूतन वस्त्र धारण करा कर सुगंधित माला और आभूषणों से भव्य दिव्य झांकी सजाई गई थी।

अपरान्ह दो बजे आचार्यों ने बाबा का महा रुद्राभिषेक किया।तत्पश्चात भक्तो के लिए बाबा का दरबार खोल दिया गया। भक्त ने बाबा की अलौकिक रूप के दर्शन कर भाव विभोर हो गए। हर हर महादेव के नारे से सारा क्षेत्र गुंजयमान हो उठा वही एक तरफ राधा कृष्ण,शिव पार्वती, की झांकी का भी आयोजन रखा गया था।जिसको राहगीरों एवं क्षेत्रवासियों भक्तों द्वारा देखकर जयकारा लगाते रहे।

विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया था।जिसमें भक्त बाबा के भंडारे में प्रसाद ग्रहण करते नजर आए।

मुख्य अतिथि सारनाथ सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) डॉक्टर अतुल अंजान त्रिपाठी एवं विशिष्ट अतिथि सुरेश मिश्रा उप संपादक (दैनिक आज), सारनाथ प्रा0नि0 परमहंस गुप्ता उप0नि0 धीरेंद्र तिवारी रहे ।

अतिथियों को गुड्डू यादव एवं रजत सेठ,लखन मौर्या ने अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

मुख्य अतिथियों द्वारा शिव भक्तों को अपने हाथों से प्रसाद वितरण किए। तथा देर रात बाबा का महा आरती हुई।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से गुड्डू यादव, (पत्रकार) संदीप सेठ, रजत सेठ,कुबेर राजभर,लखन मौर्या,छोटू यादव,चंद्रशेखर यादव,शिवम सोनकर,संजय गुप्ता,बबलू गुप्ता,पप्पू जायसवाल, करन सोनकर, अंकित सोनकर,साहिल सोनकर, आदि लोग शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *