वाराणसी।भारत विकास परिषद काशी प्रदेश उत्तर मध्य क्षेत्र द्वितीय के नीलकण्ठ शाखा ने सेवा एवं संस्कृतिक सप्ताह के अन्तर्गत रामेश्वरम वाटिका के सभागार में सावन माह के चौथे रविवार को रुद्रा अभिषेक किया साथ ही अट्ठारह वर्षीय अमर बलिदानी खुदी राम बोस जी के बलिदान दिवस पर अट्ठारह पौधरोपण किया गया।

पारिवारिक पिकनिक का कार्यक्रम आयोजित रहा। जिसमें कजरी गायन कर खूब श्रोताओं को स्वर से स्वर मिला गाने के लिए मजबूर कर दिया।

महान बलिदानी की स्मृति में भारत विकास परिषद नीलकंठ उपाध्यक्ष कमल कुमार सिंह ने रक्तदान कर युवाओं को रक्तदान करने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *