
रिपोर्ट उपेन्द्र कुमार पांडेय, आजमगढ़
आजमगढ़।विश्व हिंदी शोध एवं संवर्धन अकादमी आजमगढ़ इकाई के तत्वावधान में मंजु बाल विद्या निकुंज शिक्षण संस्थान कप्तानगंज आजमगढ़ के सभागार में एक सरस काव्य गोष्ठी का आयोजन हुआ।
काव्य गोष्ठी की अध्यक्षता पूर्व उप बेसिक शिक्षा अधिकारी रामबचन यादव ने किया ।
काब्य गोष्ठी के मुख्य अतिथि शिवा डिग्री कालेज के प्रबन्धक अमित मिश्रा व विशिष्ट अतिथि के कवि बालेदीन बेसहारा रहे । कार्यक्रम का संचालन कवि व गीतकार लालबहादुर चौरसिया ‘लाल’ ने किया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ कवयित्री सरोज यादव की वाणी वंदना से हुआ। सुप्रसिद्ध गायिका रोशनी गौड़ ने आये हुए कलमकारों के सम्मान में स्वागत गीत प्रस्तुत किया।तत्पश्चात विश्व हिंदी शोध एवं संवर्धन अकादमी आजमगढ़ इकाई के अध्यक्ष रुद्रनाथ चौबे रुद्र ने संस्था के उद्देश्यों पर महत्वपूर्ण प्रकाश डाला।
काव्य गोष्ठी में में राकेश पाण्डेय सागर, संजय पाण्डेय सरस,आदित्य आजमी, विजयेन्द्र श्रीवास्तव, महेंद्र मृदुल, राजनाथ राज’, महेंद्र मौर्य, रोहित राही, अशोक कुमार यादव ,वैजनाथ गंवार,सत्येन्द्र कुमार गौतम, कृष्ण मोहन उपाध्याय, श्याम सिंह श्याम, मटरु पहलवान ने अपनी अपनी रचनाओं से समां बांधा।अंत में संस्था के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सोहनलाल गुप्त स्नेहिल ने आए हुए सभी कलमकारों का आभार व्यक्त किया।
