
वाराणसी। डॉ. घनश्याम सिंह कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन आजमगढ़ रोड गोसाईपुर (मोहाव) में सोमवार को नवप्रवेशी छात्रों के लिए परिचय समारोह का आयोजन किया गया। नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं इस परिचय पर्व का मुख्य उद्देश्य नए छात्रों को संस्थान के वातावरण, नियमों, और सुविधाओं से परिचित कराना था, ताकि वे सहजता से अपने शैक्षणिक जीवन की शुरुआत कर सकें।शुभारम्भ संस्थान के प्रबंधक नागेश्वर सिंह, हरिश्चंद्र पीजी कॉलेज की रसायन विज्ञान की प्रवक्ता डॉ शुभ्रा सिंह ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। कॉलेज प्रबंधक ने छात्रों का स्वागत करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और उन्हें संस्थान की शैक्षणिक और सह-शैक्षणिक गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने संस्थान की विशिष्टताओं और यहां उपलब्ध विभिन्न अवसरों पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में नवागत विद्यार्थियों का स्वागत महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुनील कुमार मिश्र ने किया। समस्त नए छात्रों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि यह परिचय पर्व छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा। जो उनके भविष्य की सफलता की नींव रखेगा।
संचालन संजय कुमार उपाध्याय एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ. विपुल शुक्ला ने दिया। इस अवसर पर डॉ. सुनील कुमार सिंह, रेवा शंकर सिंह, स्वास्तिका मिश्रा, जान अगस्टिन, अनुराग त्रिपाठी , डॉ. प्रज्ञा मिश्रा, डॉ. कृष्णा यादव,वंदना उपाध्याय डॉ. परमानंद त्रिपाठी, और डॉ. प्रवीण कुमार पांडेय, संजीव ठाकुर सहित अन्य शिक्षकों ने नवप्रवेशी छात्र छात्राओं का मार्गदर्शन किया।
