वाराणसी। अग्रवाल महासभा चैरिटेबल ट्रस्ट के महिला समिति ने सावन के चौथे सोमवार को चौक स्थित श्री राधा रमण मंदिर के पास दर्शनार्थियों एवं कांवरियों की सेवा के लिए निःशुल्क फलाहार का वितरण किया। भोले बाबा के भक्तों ने विश्वनाथ धाम में दर्शन के पश्चात सेवा शिविर में आकर शुद्ध फलाहार का सेवन किया। ट्रस्ट अध्यक्ष प्रद्युम्न अग्रवाल ने बताया कि फलाहार में श्रद्धालुओं को प्रसाद स्वरुप स्वादिष्ट शुद्ध उबले एवं तले हुए आलू के साथ अनारदाना खिलाकर शीतल जल प्रदान कर सेवा करने का पुण्य अवसर मिला। सुबह से दोपहर तक फलाहार एवं शुद्ध जल पीने के लिए हजारों श्रद्धालुओं ने शिविर में आकर फलाहार ग्रहण किया।

ट्रस्ट संरक्षक एवं श्री काशी अग्रवाल समाज के सभापति संतोष कुमार अग्रवाल नें सावन के चौथे सोमवार को भोले नाथ से समस्त काशीवासियों के मंगलकामना के लिए प्रार्थना की। अध्यक्षता प्रद्युम्न अग्रवाल, स्वागत सलिल अग्रवाल , संचालन आमोद अग्रवाल एवं संयोजन में शालिनी अग्रवाल, अमिता अग्रवाल,डॉ मधु अग्रवाल, डॉ रूबी शाह, प्रीति अग्रवाल, अनीता अग्रवाल सहित सभी सदस्यों ने सहयोग किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *