
रथयात्रा स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर से निकलेगी कलश यात्रा
वाराणसी । वृंदावन से पधारे महामंडलेश्वर स्वामी श्री इंद्रदेव जी महाराज की सप्त दिवसीय शिव महापुराण कथा एवं रुद्राभिषेक का आयोजन 13 अगस्त से 19 अगस्त तक महमूरगंज स्थित शगुन लाल में किया गया है।
इस उपलक्ष्य में 13 अगस्त को सुबह 7: 00 बजे रथयात्रा चौराहा स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर से भव्य कलश शोभा यात्रा निकली जाएगी जो कथा स्थल पर जाकर समाप्त होगी।
इसके उपरांत प्रतिदिन दोपहर 1:00 बजे से 4:00 बजे तक संत इंद्रदेव जी महाराज शिव महापुराण की कथा का श्रवण भक्तों को कराएंगे।
स्वामी इंद्रदेव जी महाराज इसके पूर्व 2011-12 में काशी में कथा कर चुके हैं।
कथा के मुख्य यजमान श्रवण कुमार अग्रवाल व रामदयाल मिश्रा (बक्सर) ने बताया कि इस शिव महापुराण कथा का संस्कार चैनल पर सीधा प्रसारण भी किया जाएगा।
कथा स्थल पर श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के लिए आयोजकों की ओर से तमाम तैयारियां की जा रही है। कथा सुनने के लिए महामंडलेश्वर इंद्रदेव जी महाराज के सैकड़ो अनुयायी कथा श्रवण हेतु बाहर से काशी आ चुके हैं जिनकी ठहरने आदि की संपूर्ण व्यवस्था की जा गई है।
कथा प्रतिदिन दोपहर 1:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक होगी।
