
रिपोर्ट– उपेन्द्र कुमार पांडेय , आजमगढ़
आजमगढ़।भारतीय जनता पार्टी लालगंज जिला अध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने तिरंगा लहराकर यात्रा को रवाना किया।
जिला अध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि स्वतंत्रा दिवस पर हर घर तिरंगा अभियान से लोगों में देश भावना जागृत करेंगे। भारतीय जनता पार्टी कई वर्षों से पार्टी के कार्यकर्ता सभी देशवासियों से मिलकर देश भर में हर्षोल्लास के साथ राष्ट्र की एकता और अखंडता के संकल्प को प्रतिबद्धता के साथ हर घर तिरंगा तिरंगा यात्रा मनाते आ रहें है। हर घर तिरंगा अभियान के माध्यम से भाजपा राष्ट्रवाद की अलख जगाएगी।
2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हर घर तिरंगा अभियान आह्वान के बाद देशवासियों में देशभक्ति की भावना बढ़ी है।हर तिरंगा अभियान और तिरंगा यात्रा से देशवासियों में एकजुटता और राष्ट्र की ताकत को प्रदर्शित किया साथ ही अलगाववादियों की ताकतो को करारा जवाब दिया है।
15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरकारी, अर्ध सरकारी शैक्षणिक संस्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेंगे। राष्ट्रीय ध्वज की उपलब्धता सरकारी डाकघर के अलावा अन्य बिक्री केंद्रों पर रहेगी। सभी शक्ति केन्द्रों व बूथों पर राष्ट्रीय ध्वज की उपलब्धता रहें ये सभी जिला पदाधिकारी सुनिश्चित करें।
हर विधानसभा में युवा मोर्चा के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। 12,14 अगस्त महापुरुषों की प्रतिमाओं एवं स्मारकों के आस-पास स्वच्छता कार्यक्रम सम्पन्न होंगे। 13,15 अगस्त महापुरुषों एवं भारत माता के वीर सपूतों की प्रतिमाओं एवं स्मारकों पर माल्यार्पण किया जाएगा। 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर जिला संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। संगोष्ठी के बाद मौन जुलूस निकालेंगे।
राष्ट्रवाद की आग कभी बुझने वाली नहीं है क्योंकि इस देश को आजाद करने के लिए लाखों लोगों ने अपनी कुर्बानियां दी है।हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य ‘हर घर तक तिरंगा’ फहराकर राष्ट्रवाद को मजबूत करने का संदेश देना है।
इस अवसर पर निवर्तमान जिला अध्यक्ष ऋषिकांत राय,युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष पुष्कर मिश्रा,जिला उपाध्यक्ष चंद्रजीत तिवारी,जिला मंत्री अजय यादव,जिला मीडिया प्रभारी मयंक श्रीवास्तव,मंडल अध्यक्ष सुनील पांडेय,युवा मोर्चा जिला महामंत्री अंकुर राय,जिला मंत्री राज सिंह,जय किशन पांडेय आदि युवा मोर्चा के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
