वाराणसी। सपा सांसद वीरेन्द्र सिंह सोमवार को सुबह ओलम्पिक में कांस्य पदक विजेता भारतीय हॉकी टीम के महत्वपूर्ण लेफ्ट इन फॉरवर्ड पोजीशन प्लेयर ललित उपाध्याय से उनके घर जाकर मुलाकात की। उन्हें ओलम्पिक में ब्रॉन्ज मेडल जीतने पर बधाई देते हुए उनका स्वागत किया। ललित उपाध्याय 2022 टोक्यो ओलम्पिक और 2024 पेरिस ओलम्पिक में ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाली टीम का हिस्सा हैं। उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए वीरेंद्र सिंह ने कहा कि उनका खेल क्षेत्र के युवाओं को खेलों में उच्च स्तर का प्रदर्शन करने की प्ररेणा देगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *