वाराणसी।”हर घर तिरंगा” एकता,स्वतंत्रता और समर्पण का प्रतीक है।यह हमारे राष्ट्रीय गौरव और समृद्धि एवं सम्पूर्ण प्रभुसत्ता सम्पन्न राष्ट्र होने का सन्देश देता है । हम विश्वविद्यालय परिवार, संस्कृत समाज एवं देश के सभी जिम्मेदार नागरिकों से अपील करते हैं कि आज से हम “हर घर तिरंगा” अभियान चलाकर आत्मिक भाव से अपने- अपने घरों में तिरंगा फहराकर, अपने देश के प्रति प्रेम, सम्मान और समर्पण व राष्ट्रवाद का भाव जागृत करें। इससे बच्चों में देशभक्ति की बुनियाद मजबूत होगी, यह भाव लेकर सभी लोग एक साथ जागरूकता के साथ पहल करें।उक्त विचार व्यक्त करते हुए सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय, वाराणसी के कुलपति प्रो बिहारी लाल शर्मा ने कहा कि आज दिनाँक 14 अगस्त को पूर्वाह्न 10:00 बजे “हर घर तिरंगा” अभियान एवं 15 अगस्त 2024 को ऐतिहासिक मुख्य भवन के समक्ष पूर्वाह्न 09:00 बजे स्वतंत्रता का 77 वां वर्ष पूर्ण होने तथा 78 वां वर्ष प्रारम्भ होने पर (स्वतंत्रता दिवस) राष्ट्रीय पर्व अत्यन्त गौरव के साथ मनाये जाने का अवसर है ।

*राष्ट्र गौरव के प्रतीक तिरंगा को लगाकर बहुत धूमधाम से इस महापर्व का अभिनंदन करें*–

कुलपति प्रो शर्मा ने कहा कि “हर घर तिरंगा” अभियान की अपील आज से प्रारम्भ है, सभी आवासों, इमारतों एवं देवालयों पर भी राष्ट्र के गौरव के प्रतीक तिरंगा को लगाकर बहुत धूमधाम से इस महापर्व का अभिनंदन करें।

*नवीन पीढ़ी के अन्दर त्याग, समर्पण और श्रद्धा का अलख जगाएं*–

आने वाली पीढ़ियों को तिरंगे के महत्व और प्रभाव के बारे में विस्तार से बताएं, इससे उनमें आत्मविश्वास, त्याग, समर्पण और श्रद्धा की भावना जागृत होगी।राष्ट्र भाव और आदर का प्रस्फुटन होगा।आगे वही बच्चे राष्ट्र के भविष्य हैं।

*भारत माता की जय के उद्घोष के साथ तिरंगा अभियान*–

कुलपति प्रो शर्मा ने कहा कि दिनाँक 14 अगस्त को पूर्वाह्न 10:00 बजे ऐतिहासिक मुख्य भवन से एक बड़े समूह के साथ प्रत्येक हाथ में तिरंगा झंडा लेकर “हर घर तिरंगा” अभियान प्रारम्भ होगा जो कि लहुराबीर चौराहे पर स्थापित महान क्रांतिकारी अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भारत माता की जय उद्घोष के साथ पुनः नारे बाजी करते हुए यह यात्रा विश्वविद्यालय परिसर में समाप्त होगी।

*78 वाँ स्वतंत्रता दिवस पूर्वाह्न 9:00 बजे से प्रारम्भ*–

78 वाँ स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त 2024 को पूर्वाह्न 9:00 बजे से ऐतिहासिक मुख्य भवन के समक्ष धूमधाम से संगीतमय ध्वनि के बीच मनाया जाएगा।

इस महापर्व में विश्वविद्यालय परिवार के साथ काशी के नागरिकों को भी शामिल होने की अपील।

उस दौरान परिसर में स्थित माँ वाग्देवी, अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर यह अभियान चलाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *