
वाराणसी। किराना व्यापार समिति ने मंगलवार को विशाल तिरंगा यात्रा का विशेश्वरगंज में गुलाब के पंखुड़ियों से पुष्प वर्षा कर तिरंगा यात्रा में शामिल सभी देशभक्तों का दिल खोल कर स्वागत किया। 
इस अवसर पर किराना व्यापार समिति के अध्यक्ष मनोज पाण्डेय ने यात्रा को संचालित करने वालो का माल्यार्पण किया। 
स्वागत में संस्था के महामन्त्री संजय जायसवाल कोषाध्यक्ष राजेश डीडवानी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनूप जायसवाल उपाध्यक्ष अशोक कसेरा ,
सुनील बुचासिया सहित प्रवीण चौरसिया संतोष केशरी नारायण केशरी अभिषेक अग्रहरि सहित व्यापार मंडल के अन्य पदाधिकारीगण एवं सदस्यगण उपस्थित रहे।
