सपा प्रमुख अखिलेश यादव कल वाराणसी होकर आजमगढ़ जाएंगे

वाराणसी। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव शनिवार को वाराणसी आएंगे। सपा जिलाध्यक्ष सुजित यादव “लक्कड” एवं पूर्व महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा ( विश्वकर्मा ) ने संयुक्त रूप से बताया कि सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव शनिवार को सुबह प्राइवेट वायुयान अमौसी एयरपोर्ट से चलकर सुबह 10:45 पर बाबतपुर स्थित लाल बहादुर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पहुंचेगे। सुबह 11 बजे एयरपोर्ट से सड़क मार्ग से लालगंज ( आजमगढ़ ) मे एक निजी चिकित्सालय का शुभारंभ करेंगे। अपराह्न ग्राम हरिश्चंद्रपुर आजमगढ़ सड़क मार्ग से चलकर लाल बहादुर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बाबतपुर पहुंचकर प्राइवेट वायुयान से लखनऊ प्रस्थान करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *