वाराणसी। हुनर से आर्थिक आजादी को पाने के उद्देश्य से अग्रवाल महासभा चैरिटेबल ट्रस्ट की महिला समिति द्वारा फैमिली फन फ़िएस्टा का आयोजन 15 अगस्त को महमूरगंज स्थित शुभम लॉन में सुबह 11 बजे से किया जायेगा। जश्ने आजादी के दिन आयोजित इस कार्यक्रम से महिला समिति की महिलाओं के हस्तशिल्प कला के साथ उनके हुनर और कौशल का अद्भुत प्रदर्शन देखने को मिलेगा। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य यह है कि आज के प्रतिस्पर्धात्मक वैश्विक युग में महिलाओं को यदि उनके हुनर और कौशल को वोकल फॉर लोकल की तर्ज पर मंच मिले तो वह आर्थिक रूप से आजाद हो सकती हैं। देश की अर्थव्यस्था और सुदृढ़ होगी। इस उद्देश्य से इस पूरे आयोजन को एक पारिवारिक मेले का रूप दिया गया है जिसमें सुबह से शाम तक बच्चों के लिए फन गेम्स, घुड़सवारी के साथ मस्ती करने का मौका तो मिलेगा ही साथ ही साथ मनपसंद हस्त निर्मित उत्पादों से घरों के साथ जीवन को सुंदर बनाने के लिए प्रेरित भी होंगे। संयोजक मंडल शालिनी अग्रवाल, अर्चना अग्रवाल, स्मिता लोहिया, शिल्पी अग्रवाल, मधु अग्रवाल, माधुरी अग्रवाल, प्रीति अग्रवाल शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *