वाराणसी। हर घर तिरंगा अभियान के तहत अर्दली बाजार शाखा स्थित बैंक ऑफ इंडिया में मंगलवार को सभी स्टाफ की ओर से ग्राहकों और आमजन में तिरंगा झंडा वितरण किया गया। वरिष्ठ शाखा प्रबंधक कमलेश मीना ने बताया कि कल 14 अगस्त को भी बैंक के सभी स्टाफ की ओर से बैंक शाखा में सभी नागरिकों और ग्राहकों को नि: शुल्क झंडा वितरण किया जाएगा। कुल 500 झंडा वितरित किया जाएगा। तिरंगा वितरण में वरिष्ठ शाखा प्रबंधक कमलेश मीना, प्रबंधक प्रशासन अवनीश सिंह , क्रेडिट प्रबंधक नेहा रघुवंशी समेत अन्य स्टाफ श्याम लाल आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *