
वाराणसी। यूपी कालेज स्थित 100 यूपी बटालियन एनसीसी की ओर से थर्ड कंपनी के कैडेटो ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा रैली निकाली गई। रैली को प्रधानाचार्य डा रमेश प्रताप सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में 65 एनसीसी कैडेट्स शामिल थे।
साइकिल रैली कालेज से शुरू होकर भोजूबीर, जिला मुख्यालय, अर्दली बाजार होकर कालेज परिसर आकर समाप्त हुई। रैली का नेतृत्व लेफ्टिनेंट सारनाथ सिंह ने किया। इस अवसर पर उप प्रधानाचार्य अरविन्द कुमार सिंह, एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट सारनाथ सिंह, अंबिका सिंह,शशिकांत सिंह यादव, शिक्षक , छात्र तथा एनसीसी कैडेटों ने प्रतिभा किया। ।
