वाराणसी। नागरिक सुरक्षा कलेक्ट्रेट प्रखंड और ई लाइट कम्प्यूटर के संयुक्त तत्वावधान में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर बुधवार को रक्तदान शिविर में स्वयंसेवकों और इंस्टीट्यूट के विद्यार्थियों ने 35 यूनिट रक्तदान किया। उत्साहित दर्जनों की संख्या में युवाओं ने रक्तदान किया। डिवीजनल वार्डेन संजय राय ने 50वां रक्तदान किया। जगतगंज में जिला राजकीय चिकित्सालय ब्लड बैंक के सहयोग से रक्तदान शिविर में वार्डेन और स्वयंसेवकों ने बढ़-चढ़कर कर हिस्सा लिया। शुभारंभ उप नियंत्रक नागरिक सुरक्षा नरेन्द्र शर्मा ने किया। स्वागत संयोजक डिवीजनल वार्डेन संजय कुमार राय और विशाल नारायण सिंह ने किया। संयोजन डिप्टी डिवीजनल वार्डेन अरविन्द विश्वकर्मा, ब्लड बैंक इंचार्ज रमेश राय, अंकिता श्रीवास्तव,आशीष श्रीवास्तव, नीतू सिंह, विदिशा प्रकाश, दीपशिखा सिंह ने किया। इस अवसर पर डिवीजनल वार्डेन संजय कुमार राय, सहायक उप नियंत्रक इरफानुल होदा, डिप्टी डिवीजनल वार्डेन अरविन्द विश्वकर्मा, विवेक कुमार, निजामुद्दीन,जय प्रकाश जायसवाल,कंचन गुप्ता, विजय कुमार, राजकुमार जायसवाल आदि थे। उधर, चेतगंज प्रखंड की ओर से एएमओ मुस्लिम इण्टर कालेज (व्वायज) में पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर उपनियंत्रक नागरिक सुरक्षा नरेन्द्र शर्मा, एडीसी इरफान होदा, विवेक कुमार राय, डिवीजनल वार्डेन मंगल प्रसाद गुप्ता, मो.फरीद खॉ थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *