
वाराणसी। डीएवी पीजी कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना की समस्त इकाइयों के तत्वावधान में बुधवार को ‘हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के कार्यकारी प्राचार्य प्रोफेसर सत्यगोपाल जी ने किया।
उन्होंने स्वयंसेवकों को तिरंगा प्रदान कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज के महत्व को भी समझाया। कार्यक्रम अधिकारियों ने भी स्वयंसेवकों को तिरंगा झंडा वितरित किया,
जिन्होंने इसे सम्मान के साथ ग्रहण किया और राष्ट्रीय ध्वज फहराने का संकल्प लिया। इसके उपरान्त महाविद्यालय से तिरंगा रैली निकाली गई जो
औसानगंज से होते हुए लोहटिया, कबीरचौरा, मैदागिन, दारानगर आदि क्षेत्रों से गुजरी। इस अवसर पर मुख्य रूप से डॉ. बन्दना बालचंदनानी, डॉ. कल्पना सिंह, डॉ. ओमप्रकाश कुमार, डॉ. संजय सिंह, डॉ. राजेश कुमार झा, डॉ. दीपक कुमार शर्मा, डॉ. मनीषा सिंह, डॉ. प्रतिभा मिश्रा शामिल रहे।
डीएवी पीजी कॉलेज के एक्सटेंशन एवं क्रिएटिव कमेटी के तत्वावधान में बुधवार को आजाद भारत मे राष्ट्रीय एकता विषय पर पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में शामिल प्रतिभागियों ने अखण्ड भारत के नक्शे, सर्वधर्म समभाव, अनेकता में एकता, एक भारत श्रेष्ठ जैसे विषयों पर पोस्टर निर्माण किया।
पोस्टर मेकिंग में शिवांग पाल, आराधना राय, सुमित पाल, वंश जायसवाल, रेयान रहीम, नूर मोहम्मद आदि छात्रों ने पोस्टर बनाए। कार्यक्रम का संयोजन कमेटी की समन्वयक डॉ. हसन बानो ने किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से डॉ. शिवनारायण, डॉ. शशिकांत यादवा, डॉ. अस्मिता तिवारी, डॉ. सत्यार्थ बाँधल, डॉ. प्रियंका बहल, डॉ. दीपक कुमार शर्मा, डॉ. श्रुति अग्रवाल उपस्थित रहे।
