वाराणसी। डीएवी पीजी कॉलेज में सिफ्सा द्वारा संचालित यूथ फ्रेंडली सेंटर के तत्वावधान में विद्यार्थियों हेतु परीक्षा-तनाव एवं प्रबंधन विषयक कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यशाला में डॉ. अखिलेन्द्र सिंह ने विद्यार्थियों को मानसिक समस्या व मानसिक विकृति में विभेद बताते हुए उनमें होने वाले विभिन्न मानसिक समस्याओं एवं विकृतियों के अनेक स्वरुपों को विस्तार से बताया। डॉ. सिंह ने परीक्षा के दौरान विद्यार्थियों को मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के विभिन्न उपायों को व्यवहारिक ढंग से बताया। दूसरे सत्र में डॉ. राजेश कुमार झा ने परीक्षा के दौरान विद्यार्थियों में उतपन्न होने वाले एग्जाम-फोबिया के कारणों को बताया तथा स्वस्थ्य जीवन शैली व उपयुक्त रणनीति द्वारा परीक्षा- तनाव को निस्तारित कर परीक्षा में उत्तम निष्पादन करने के उचित उपायों को बताया। कार्यक्रम अधिकारी डा.कल्पना सिंह ने युवाओं को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया साथ ही जीवन मे घटित होने वाले दैनिक तनाव को समझने व उससे मुक्त होने के प्रभावी विधियों को स्पष्ट किया। अंतिम

सत्र में विद्यार्थियों द्वारा उनके रोजमर्रा के जीवन मे होने वाले पढ़ाई व मानसिक स्वास्थ्य सम्बंधित प्रश्नों का समाधान विशेषज्ञों द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *