
वाराणसी। डीएवी पीजी कॉलेज में आइक्यूएसी के तत्वावधान में बुधवार को जी 20 सम्मिट पर आधारित क्विज प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में 50 से अधिक विद्यार्थियों ने सहभागिता की। दो राउंड में हुए इस प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार अभिषेक कुमार, द्वितीय पुरस्कार हिमांशु कुमार रंजन एवं तृतीय पुरस्कार अंशित प्रताप सिंह को मिला। विजयी प्रतिभागियों को महाविद्यालय के कार्यकारी प्राचार्य प्रोफेसर सत्यगोपाल जी एवं छात्र सलाहकार प्रोफेसर अनूप कुमार मिश्र ने प्रमाण पत्र प्रदान कर पुरस्कृत किया। संचालन छात्रा सुरभि केसरी एवं सिमी सिंह ने किया। प्रतियोगिता में निखिल तिवारी, सूर्यकांत प्रकाश, संदीप, सुधांशु, प्रत्यूष, नितेश, अनिवेश, पंकज, विवेक आदि छात्र शामिल रहे।
