अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश

 

प्राथमिक विद्यालय रामपुर ढाब के बाढ़ राहत शिविर का भी निरीक्षण किया 

 

वाराणसी। जिलाधिकारी एस. राजलिगम ने रामपुर ढाब बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया। मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देशित किया कि नियमित रूप से साफ-सफाई एवं दवाओ का छिड़काव कराया जाय। विशेष रूप से बाढ़ का पानी उतरने पर क्षेत्र में समुचित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित कराया जाए। इस दौरान उन्होंने प्राथमिक विद्यालय,रामपुर ढाब के बाढ़ राहत शिविर का भी निरीक्षण किया।

जिलाधिकारी ने प्राथमिक विद्यालय,रामपुर ढाब क्षेत्र बाढ़ पीड़ितों से चिकित्सा व्यवस्था, राशन वितरण और राहत कार्यों की जानकारी ली और कहा कि यहां पर आवासित बाढ़ पीड़ितों को किसी प्रकार की कोई असुविधा का सामना न होने पाएं। लोगों से वार्ता कर राहत शिविर में उपलब्ध कराए जा रहे सुविधाओं की भी जानकारी ली। मौके पर मौजूद अधिकारियो को निर्देशित किया कि राहत शिविर में लोगों को समय से नाश्ता , खाना और बच्चों को समय से दूध दिया जाए। इसमें किसी भी प्रकार की कोताही न होने पाए। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में नजर बनाये रखने हेतु भी उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया। निरीक्षण के दौरान बाढ़ राहत शिविर में आवासित लोगों से भी जिलाधिकारी ने वार्ता मिल रही सुविधाओं की जानकारी लेते हुए पूछा कि किसी भी प्रकार की असुविधा तो नहीं हो रही है। लोगों ने व्यवस्था पर संतोष व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *