छात्रों को दिया आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण

वाराणसी। उदय प्रताप कॉलेज के सैन्य विज्ञान विभाग में गुरुवार को नागरिक सुरक्षा कलेक्ट्रेट प्रखंड की ओर से सैन्य विज्ञान इंटर्नशिप के विद्यार्थियों को आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में विशेषज्ञों ने आपदा के दौरान सतर्कता, त्वरित निर्णय और सही तकनीक अपनाने के महत्व पर जोर दिया। सहायक उप नियंत्रक इरफानुल होदा, विवेक कुमार तथा डिवीजनल वार्डेन संजय कुमार राय ने आग लगने के कारण, उसके प्रकार तथा बचाव के उपायों की जानकारी दी। उन्होंने अग्निशमन यंत्रों के संचालन का व्यावहारिक प्रदर्शन भी किया। प्रशिक्षकों ने भूकंप, आगजनी और अन्य आपदाओं के दौरान सुरक्षित निकासी, प्राथमिक उपचार तथा राहत एवं बचाव कार्यों की जानकारी दी। कार्यक्रम का संयोजन सैन्य विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. अग्नि प्रकाश शर्मा ने किया। इस अवसर पर डॉ. प्रताप गौतम, डॉ. शशिकांत सिंह, डॉ. सत्येन्द्र सिंह, डिप्टी डिवीजनल वार्डेन अरविन्द विश्वकर्मा सहित छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *