
वाराणसी। गेल (इंडिया) लिमिटेड ने वाराणसी सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन (सीजीडी) परियोजना के अंतर्गत हरहुआ स्थित “संत अतुलानंद बॉयज़ हॉस्टल” कैंटीन में पाइप्ड नैचुरल गैस (पीएनजी) की आपूर्ति सफलता पूर्वक प्रारंभ कर दी है। यह उपलब्धि वाराणसी में संस्थागत उपभोक्ताओं को स्वच्छ, सुरक्षित एवं पर्यावरण- अनुकूल ऊर्जा से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। इस प्रोजेक्ट का सफल क्रियान्वनगेल इंडिया केप्रोजेक्ट टीम द्वारा किया जा रहा है।
वहीं बताया गया कि, “संत अतुलानंद विद्यालय” वाराणसी के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थानों में से एक है। विद्यालय के बॉयज़ हॉस्टल की कैंटीन में भोजन निर्माण एवं अन्य आवश्यक गतिविधियों के लिए प्रतिमाह लगभग (35) एलपीजी सिलेंडरों के बराबर गैस की खपत होती है। पीएनजी आपूर्ति शुरू होने के बाद संस्थान को अब निरंतर, सुरक्षित एवं निर्बाध गैस उपलब्ध होगी, जिससे कैंटीन का संचालन अधिक सुगम, दक्ष और विश्वसनीय बन सकेगा। एलपीजी से पीएनजी पर स्थानांतरण के परिणामस्वरूप प्रतिमाह लगभग (35) एलपीजी सिलेंडरों की आवश्यकता समाप्त हो जाएगी। इससे ये सिलेंडर अन्य क्षेत्रों एवं उपभोक्ताओं की जरूरतों को पूरा करने के लिए उपलब्ध हो सकेंगे, जिससे अधिक लोगों तक एलपीजी की सुविधा पहुंचाने में सहायता मिलेगी। यह कदम ऊर्जा संसाधनों के बेहतर एवं व्यापक उपयोग को भी सुनिश्चित करेगा।
पीएनजी के उपयोग से सिलेंडरों के भंडारण, परिवहन, रिफिलिंग तथा बार-बार प्रतिस्थापन से जुड़ी कठिनाइयों से मुक्ति मिलती है। साथ ही, यह व्यवस्था उच्च सुरक्षा मानकों के अनुरूप होने के कारण उपभोक्ताओं को अधिक सुरक्षित एवं सुविधाजनक ऊर्जा समाधान प्रदान करती है। प्राकृतिक गैस अपेक्षाकृत स्वच्छ ईंधन है, जो कार्बन उत्सर्जन को कम करने और पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण योगदान देती है।
“संत अतुलानंद संस्थान” को पीएनजी नेटवर्क से जोड़ना गेल (इंडिया) लिमिटेड, वाराणसी सीजीडी परियोजना की उस प्रतिबद्धता का प्रतीक है, जिसके तहत अधिक से अधिक शैक्षणिक, वाणिज्यिक एवं संस्थागत प्रतिष्ठानों को स्वच्छ और विश्वसनीय ऊर्जा से जोड़ा जा रहा है। यह उपलब्धि वाराणसी में प्रत्येक संभावित संस्थान तक पीएनजी पहुंचाने के गेल के प्रयासों को नई गति प्रदान करेगी तथा हरित ऊर्जा के प्रसार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी। गेल (इंडिया) ने कहा कि,वाराणसी जनपद के समस्त लोगों से आग्रह जताया जा रहा है कि वह जल्द से जल्द पीएनजी सेवा अपना कर प्राकृतिक गैस अपेक्षाकृत स्वच्छ ईंधन है, जो कार्बन उत्सर्जन को कम करने और पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण योगदान देती इसका का लाभ उठाएं ।










Leave a Reply