महंत प्रीतम सिंह की चौथी पुण्यतिथि पर अरदास, भंडारे में उमड़े श्रद्धालु

वाराणसी। विशेश्वरगंज स्थित संगत चेतन मठ में शुक्रवार को ब्रह्मलीन महंत प्रीतम सिंह महाराज की चौथी पुण्यतिथि पर अरदास एवं भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में संत, महंत, श्रद्धालु एवं गणमान्य लोग शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ मिर्जापुर से पधारे श्रीमान 108 महंत श्याम सुंदर सिंह ने अरदास के साथ किया। इसके बाद गुरु महाराज को भोग अर्पित किया गया। नीचीबाग आसभैरो गुरुद्वारा के प्रमुख ग्रंथी श्री जगतार सिंह, मैनेजर भाई महेंद्र सिंह, धर्मवीर सिंह, लाल सिंह तथा अन्य गुरु भाइयों ने भंडारे का शुभारंभ कराया। संगत चेतन मठ के महंत बलविंदर सिंह ने सभी संतों, साधु-संतों, श्रद्धालुओं एवं अतिथियों का स्वागत किया। भंडारे के उपरांत उपस्थित लोगों को अंगवस्त्र, पेन एवं स्मृति-उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर राजेंद्र मिश्रा, नरेंद्र मिश्रा, संकल्प मिश्रा, प्रथम मिश्रा सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *