वाराणसी। समाजवादी पार्टी कार्यालय अर्दली बाजार में लोक अदालत के जनक एवं पूर्व राज्यसभा सांसद बाबू शिवदयाल चौरसिया को उनके पुण्यतिथि पर श्रद्धासुमन अर्पित किया। उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उनके व्यक्तित्व, कृतित्व पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि बाबू शिवदयाल सिंह चौरसिया के जीवनवृत्त से प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होने वंचितों, शोषितों और समाज के कमजोर लोगों को उनका हक दिलाने के लिये विपरीत हालातों में भी संघर्ष किया। शिव दयाल चौरसिया ने राष्ट्रीय स्तर पर तमाम जरूरतमंद गरीबों, दलितों ,शोषित समस्त पिछड़े वर्गों को सामाजिक,आर्थिक,शैक्षिक और राजनैतिक रूप से जागरूक करने का कार्य किया। 1929 में श्री शिव दयाल सिंह चौरसिया ने “बैकवर्ड क्लासेस लीग” की स्थापना की । 18 सितम्बर 1995 को शिव दयाल सिंह चौरसिया हमेशा हमेशा के लिए चिरनिद्रा में सो गये। उनके योगदान को सदैव याद किया जायेगा। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़, संचालन जिला महासचिव आनंद मौर्या एवं धन्यवाद ज्ञापन जिला प्रवक्ता संतोष यादव बबलू एडवोकेट ने किया। इस अवसर पर

महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा, प्रदीप मौर्य, डॉ अजय चौरसिया,दीपचंद गुप्ता, आनंद चौरसिया, अखिलेश यादव, सुजीत पांडेय शमशेर, इरशाद अहमद, संजय यादव, रामकुमार यादव, होरी लाल गुप्ता, आरपी यादव, जौहर प्रिन्स, विनोद मास्टर, जवाहर यादव, धर्मवीर पटेल व विनोद शुक्ला आदि ने विचार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *