सपा प्रमुख अखिलेश यादव का पुतला दहन करने वालो पर मुकदमा की मांग

 

सपा कार्यकर्ताओ का पुलिस द्वारा उत्पीड़न बंद करने को सौपा ज्ञापन 

 

वाराणसी। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़ एवं स्नातक एमएलसी आशुतोष सिन्हा के नेतृत्व में सपा प्रमुख अखिलेश यादव का पुतला जलाए जाने एवं सपा कार्यकर्ताओ को फर्जी मुकदमे में फसाने को लेकर सपा नेताओ ने एडिशनल पुलिस कमिश्नर से मुलाकात कर रोष व्यक्त करते हुए ज्ञापन पत्र सौपा गया। उन्होंने एसीपी को बताया कि पार्टी कार्यकर्ताओ को पुलिस उत्पीड़ित कर रही है और फर्जी मुकदमा लगाकर जेल भेज रही है। वाजिदपुर से तीन बार से प्रधान लालमन यादव एवं उनके भाई जिला पंचायत सदस्य मूलचंद यादव को लड़ाई व मारपीट के मामले में लूट व छेड़छाड़ का मुकदमा लगाकर जेल भेज दिया गया। 13 दिन बीत जाने के बाद भी बड़ागांव पुलिस द्वारा केस डायरी न्यायालय में पेश नही किया गया। कोतवाली पुलिस द्वारा पार्टी कार्यकर्ता प्रभाकर यादव को पुलिस परेशान कर रही है और उनसे कहा जा रहा है कि तुम्हारे चारो भाइयों और पिता के खिलाफ मुकदमा लिखा गया है । आकर संपर्क करो नही तो जेल भेज देंगे। इसी तरह विगत दिनों पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का पुतला जलाया गया । जिस पर सपाजनों ने मांग की है कि पुतला दहन करने वाल लोगों के खिलाफ न्यायसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाय। कानून सबके लिए बराबर है। ज्ञापन लेने के बाद एसीपी ने सपाजनों को आश्वस्त किया कि इन सभी मामलों की जांच कर कर न्याय संगत कार्यवाही की जाएगी किसी भी प्रकार का उत्पीड़न न किए जाने का भरोसा दिलाया।

भदोही के सपा जिलाध्यक्ष प्रदीप यादव, जाहिद बेग के परिजन एवं जिलाध्यक्ष वाराणसी व एमएलसी आशुतोष सिन्हा ने प्रातः11 बजे ए डी जी से मुलाकात कर भदोही के विधायक जाहिद बेग के परिवार को भदोही पुलिस द्वारा फंसाए जाने की लिखित शिकायत दर्ज कराई। जिस पर एडीजी द्वारा घटना की जांच कर कर न्याय दिलाने की बात कही गई।

 

 

 

*सर्किट हाउस में जिला अध्यक्ष भदोही विधायक जाहिद बेग के परिजनों एवं एमएलसी आशुतोष सिंह ने पत्रकार वार्ता के दौरान बताया कि* जिस बच्ची के प्रकरण में उनके परिवार को प्रताड़ित किया जा रहा है वह बच्ची उनके यहां बचपन से रहती थी उसके पढ़ाई लिखाई का सारा इंतजाम विधायक जाहिद बेग द्वारा की जा रही थी उसे बच्ची के माता-पिता ने भी पुलिस के सामने यही बात बताई जब बच्ची कमरे के अंदर थी तो पुलिस के अधिकारियों के सामने उसे कमरे का दरवाजा तोड़कर बच्ची को बाहर निकल गया था तीन दिन पूर्व विधायक के अधिवक्ता पुत्र को पुलिस पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई लेकिन अभी तक उनके पुत्र का वही पता नहीं है पुलिस द्वारा यह बताया जा रहा है कि पूछताछ के बाद उन्हें छोड़ दिया गया उनके परिजनों ने पूछा कि किसकी सुपुर्दगी में छोड़ा गया तो पुलिस कोई जवाब नहीं दे पा रही है विधायक के परिजनों को इस बात का डर है कि कहीं उनके अधिवक्ता पुत्र के साथ कोई अनहोनी ना हो जाए। पत्रक सौपने एवं पत्रकार वार्ता में जिला महासचिव आनंद मौर्या, इस्तकबाल कुरैशी, प्रदीप मौर्य, जिला प्रवक्ता सन्तोष यादव बबलू एडवोकेट, पूर्व महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा मनीष सिंह, सत्य प्रकाश सोनकर, उमेश प्रधान, दीपचंद गुप्ता, दिलशाद अहमद, अजय फौजी, विवेक यादव, अखिलेश यादव, सुजीत पांडेय शमशेर, नीरज यादव, इरशाद अहमद, होरी लाल गुप्ता, जौहर प्रिन्स, प्रवीण सिंह, प्रभाकर यादव, नीरज सिंह एडवोकेट आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *