वाराणसी। होमी भाभा कैंसर हास्पिटल में गुरुवार को वरिष्ठ दंत चिकित्सक और नागरिक सुरक्षा कलेक्ट्रेट प्रखंड के सेक्टर वार्डेन डा.पीयूष पांडेय ने कैंसर मरीज की आपरेशन के लिए 47वीं बार रक्तदान किया। प्रदीप नामक मरीज को जीवन रक्षा के लिए रेयर ब्लड ग्रुप की आवश्यकता की सूचना पर अस्पताल पहुंच कर डा.पांडेय ने ब्लड डोनेट कर मानवीय सेवा का परिचय दिया। डा.पांडेय ने बताया कि इसके पूर्व 46 बार रक्तदान और एसडीपी दान कर चुके हैं। मरीज के परिजनों ने डा.पांडेय के मानवीय सेवा के लिए आभार व्यक्त किया। सिविल डिफेंस कलेक्ट्रेट डिवीजन के डिवीजनल वार्डेन संजय कुमार राय, डिप्टी डिवीजनल वार्डेन अरविन्द विश्वकर्मा, अयन बोस, निजामुद्दीन, पुर्णेन्दु हलधर,जय प्रकाश जायसवाल,अजय श्रीवास्तव समेत अन्य पदाधिकारी ने डा.पाडेय के सेवाभाव की सराहना करते हुए प्रसन्नता व्यक्त की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *