
वाराणसी। श्री विश्वकर्मा सभा द्वारा संचालित श्री विश्वकर्मा मंदिर वृद्धकाल विशेश्वरगंज में मुंबई के कलिना विश्वकर्मा समिति के सेक्रेटरी बाबूलाल विश्वकर्मा का सम्मान और अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर शिव सेना के वरिष्ठ नेता और उनके साथी अनिल कुमार (सी.ए) का श्री विश्वकर्मा सभा के कोषाध्यक्ष राजकुमार विश्वकर्मा ने स्वागत किया। श्री विश्वकर्मा मंदिर में दर्शन पूजन और आरती किया। विश्वकर्मा सभा के अध्यक्ष डॉ रामचंद्र शर्मा, मंत्री अनिल कुमार शर्मा, कोषाध्यक्ष राजकुमार विश्वकर्मा, सोमनाथ विश्वकर्मा वरिष्ठ (उपाध्यक्ष), कैलाश नारायण शर्मा (उपाध्यक्ष) सुनील कुमार प्रचार (मंत्री) कन्हैया लाल शर्मा (अंकेक्षक) शिव शंकर शर्मा प्रबंधक, जुगुल किशोर, संजय आदि कार्यकर्ताओं ने मंदिर जीर्णोद्धार की चर्चा की। जर्जर मंदिर के लिए जीर्णोद्धार में सहयोग का आश्वासन दिया।
