
रिपोर्ट :- अशरफ आदिल
प्रयागराज।तहसील फूलपुर अधिवक्ता विजय बहादुर यादव के न्यायालय के स्थगन आदेश के बावजूद अवैध निर्माण किए जाने के खिलाफ अधिवक्ताओं ने आज सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया। तथा ज्ञापन एसीपी फूलपुर को दिया।
अधिवक्ताओं ने 48 घंटे का समय दिया है ।
कहा है कि अगर न्याय नहीं मिला तो आंदोलन और उग्र होगा। जिसका जिम्मेदार शासन और प्रशासन होगा।
एक लिखित मांग पत्र भी एसीपी फूलपुर को दिया गया है एसीपी फूलपुर द्वारा मामले पर तुरंत कार्रवाई करने का आश्वासन दिया ।
स्थगन आदेश या जो भी न्यायालय का आदेश है उसका पालन करने का भरोसा दिया। जिस पर अधिवक्ताओं ने अपना विरोध प्रदर्शन समाप्त किया। तहसील के वरिष्ठ अधिवक्ता शिवपूजन तिवारी, उपाध्यक्ष उमाकांत अवस्थी, महामंत्री देवेश यादव, वरिष्ठ अधिवक्ता शमीम अहमद, वरिष्ठ अधिवक्ता शंकर सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता सृष्टि नाथ तिवारी, कामता गुप्ता, अरविंद यादव, राहुल तिवारी, राजन तिवारी, अजय तिवारी, शिवम पांडे, सहित अधिवक्ता प्रदर्शन में शामिल रहे।
