
रिपोर्ट जोधपुर संवाददाता
जोधपुर।लायंस क्लब जोधपुर बोरानाडा ने नीलकंठ आर्ट एंड क्राफ्ट बोरानाडा में गुरु एवं प्रभुभक्त, विश्वविख्यात आंगी रचनाकार, करुणामयी, नम्र, धर्मप्रेमी, संयमशील, सरलस्वाभावी, सरलहृदय, दानवीर, स्वद्रव्य से विश्वभर के विभिन्न जिनमंदिरों में तक़रीबन 25 हज़ार प्रभु प्रतिमाओं की अंगरचना कर जग में अपने गुरु एवं माता-पिता का नाम रोशन करने वाले आंगी-शिरोमणि अमृत भाई पूनमिया का बहुमान किया गया।
स्वागत गान के पश्चात समारोह के मुख्य अतिथि अमृतभाई पुनामिया एवं विशिष्ट अतिथि पूर्व गवर्नर लायन सुरेश गोयल का एडमिनिस्ट्रेटर लायन गणपत सालेचा एवं अध्यक्ष लायन महेंद्र लुणावत ने माल्यार्पण कर, जोधपुरी साफ़ा पहनाकर स्वागत किया।
उपाध्यक्ष लायन राजेंद्र सालेचा, सचिव लायन सुरेश लाहोटी, कोषाध्यक्ष लायन जसराज बोथरा ने शाल एवं अंगवस्त्रम पहनाया।
लायन गणपत सालेचा ने आंगी-शिरोमणि अमृत भाई पूनमिया के जीवन पर विस्तृत रूप से उनके द्वारा की जा रही अनोखी धर्मसेवा पर प्रकाश डाला।
अध्यक्ष लायन महेंद्र लुणावत ने उनके द्वारा गत 45 वर्षों से लगातार चल रही सेवा कार्य की सराहना कर शासन का और सभी सदस्यों की ओर से आभार प्रकट किया
प्रतिभा गौरव सम्मान-पत्र वाचन कोषाध्यक्ष लायन जसराज बोथरा ने किया। सचिव लायन सुरेश लाहोटी, उपाध्यक्ष राजेंद्र सालेचा व नीलकंठ आर्ट एंड क्राफ्ट बोरानाडा के निदेशक उत्तम सालेचा ने उनकी प्रतिभा के बारे में उपस्थित जन को बताया।
श्रीमती स्वीटी सालेचा ने सुंदर भजन प्रस्तुत किया। उन्होंने मुख्य अतिथि की धर्मपत्नी श्रीमती पूनमिया का माल्यार्पण एवं सुश्री पूजा सालेचा ने शाल द्वारा स्वागत सत्कार किया।
बैठक में नीलकंठ के निदेशक मनीष व शेखर सालेचा, लायन टीकम चंद बागरेचा, लायन पी डी गुप्ता, लायन गुमानाराम, पृथ्वीराज पारख, मांगीलाल बाफ़ना, राकेश मेहता, महावीर कवाड़ इत्यादि उपस्थित रहें।
