रिपोर्ट उपेन्द्र कुमार पांडेय, आजमगढ़ 

 

आजमगढ़ शासन द्वारा मेरठ मण्डल से स्थानान्तरित अपर आयुक्त शमशाद हुसैन ने शुक्रवार को मण्डलायुक्त मनीष चौहान के समक्ष अपनी योगदान आख्या प्रस्तुत कर आजमगढ़ मण्डल के अपर आयुक्त का कार्यभार ग्रहण कर लिया गया है।

नवागत अपर आयुक्त इससे पूर्व मेरठ मण्डल में भी इसी पद पर कार्यरत थे।

मूलरूप से जनपद पीलीभीत निवासी वर्ष 2009 बैच के पीसीएस अधिकारी शमशाद हुसैन पूर्व में जनपद सहारनपुर, इटावा, बुलन्द शहर, सुल्तानपुर में डिप्टी कलेक्टर, सीआरओ, एडीएम आदि पदों पर तैनात रह चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *