
आंगनवाड़ी कार्यकत्री एवं सहायिकाओं का मानदेय अदेय करते हुए जबाब-तलब किया
वाराणसी। बाल विकास परियोजनाओं में संचालित आंगनवाडी केन्द्रों के सतत् संचालन एवं पर्यवेक्षण को गति देने के लिए शुक्रवार को जिला कार्यक्रम अधिकारी डी0के0 सिंह के निर्देशन में समस्त परियोजनाओं के बाल विकास परियोजना अधिकारी एवं डीपीओ के द्वारा बाल विकास परियोजना हरहुआ के 95 केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया गया। जिसमें 5 आंगनवाड़ी केन्द्र बन्द पाये गये, जिनकी आंगनवाड़ी कार्यकत्री मुन्नी उपाध्याय, मीरा देवी, बदामा देवी, राजकुमारी देवी, मीना देवी है तथा 7 सहायिका अनुपस्थित पायी गयी। सभी को मानदेय बाधित करते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। इस तरह का औचक निरीक्षण वाराणसी के शेष परियोजनाओं में भी किया जायेगा।
