वाराणसी। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी पार्टी के पदाधिकारीयो एवं जन प्रतिनिधि बाढ़ग्रस्त क्षेत्र का दौरा करेंगे। सपा जिलाध्यक्ष सुजित यादव “लक्कड” एवं पूर्व महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा ( विश्वकर्मा) ने संयुक्त रूप से बताया कि प्रदेश के कई जनपदो मे अत्याधिक वर्षा होने के कारण नदियो का जलस्तर बढ़ जाने के कारण बाढ़ की गंभीर समस्या उत्पन्न होने लगी है। लोगो के मकान और फसलो का भारी नुकसान हुआ है। जिससे जनहानि भी लगातार हो रही है। प्रशासन द्वारा गरीबो एवं किसानो पर ध्यान नही दे रहे है। न ही आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है बाढ़ग्रस्त क्षेत्र मे तबाही के हालात बने है। ऐसे कठिन समय मे समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता बाढ़ग्रस्त क्षेत्र मे पहुंचकर लोगों की मदद करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *