वाराणसी। प्रेमचंद मार्गदर्शन केंद्र की ओर से प्रेमचंद स्मारक स्थल लमही में प्रतिदिन आयोजित सुनों मैं प्रेमचंद कहानी पाठ में प्रेमचंद की परिवारिक समस्या पर आधारित कहानी घर जमाई का पाठ डा. व्योमेश चित्रवंश ने किया। जिसमें प्रेमचंद ने मध्यम वर्गीय परिवार की जिंदगी का यथार्थ चित्रण किया है। कहानी में पात्रों का विकास और उनके बीच के संबंधों का चित्रण बहुत ही सुंदर तरीके से किया गया है। कहानी का मुख्य उद्देश्य यह है कि परिवार की जिम्मेदारी को सभी सदस्यों को मिलकर निभाना चाहिए। इस अवसर पर डाॅ. मनोज कुमार श्रीवास्तव, प्रकाश चंद्र श्रीवास्तव, डा. जयप्रकाश श्रीवास्तव,राजीव गोंड , रोहित गुप्ता, संजय श्रीवास्तव, राहुल विश्वकर्मा, सुर्यभान सिंह, अमन कुमार, उमेश, पंकज, दिलीप, आकाश, राहुल, राजकुमार, सुरेश दूबे आदि थे।‌ स्वागत मनोज विश्वकर्मा,संचालन आयुषी दूबे और धन्यवाद ज्ञापन डा.राजेश श्रीवास्तव ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *