रिपोर्ट उपेन्द्र कुमार पांडेय, आजमगढ़ 

 

 

आजमगढ़।ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश जनपद इकाई बैठक रैदोपुर में संपन्न हुई। जिसमें संगठन को चुस्त-दुरुस्त एवं मजबूत बनाये जाने पर गहन विचार विमर्श किया गया।

बैठक में संगठन के मंडल अध्यक्ष वीरभद्र प्रताप सिंह को प्रदेश अनुशासन समिति के सदस्य मनोनीत किए जाने पर स्वागत किया गया।

बैठक को सम्बोधित करते हुए एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष बृजभूषण उपाध्याय ने कहा कि संगठन ही हमारी शक्ति है। इस लिए संगठन को मजबूत करना हमारी प्राथमिकता है। हर साल संगठन का सदस्य होना जरूरी है।उन्होंने बताया कि प्रत्येक तहसील में कम से कम बीस सदस्य होना जरूरी है। हमें अभियान चलाकर सदस्य बनाने की जरूरत है।

मंडल अध्यक्ष एवं प्रदेश अनुशासन समिति के सदस्य वीरभद्र प्रताप सिंह ने कहा कि तहसील हमारी सबसे महत्वपूर्ण ईकाई है। जब तहसील मजबूत होंगी तो जिला मंडल और प्रदेश मजबूत होगा। उन्होंने ने कहा कि पत्रकारों के हित में संगठन हर वक्त तैयार है।

अध्यक्षता जिलाध्यक्ष बृजभूषण उपाध्याय व संचालन कृष्ण मोहन उपाध्याय ने किया।

बैठक को दिनेश त्रिपाठी, सत्येन्द्र सिंह, संतोष कुमार यादव, संतोष कुमार मिश्र,चन्द्रभान भास्कर, प्रभात कुमार सिंह, अखिलेश चौवे, अच्युतानंद त्रिपाठी, अजय सिंह, मनोज कुमार सिंह, आशुतोष मिश्र, ओमकार नाथ मिश्र, राम अवतार स्नेही,राम प्रसाद मिश्र आदि ने अपने विचार रखा। और संगठन को मजबूत बनाये जाने पर बल दिया।

बैठक में देवेन्द्र मिश्र,कार्तिक सिंह,सति राम, राजेश शर्मा,आसीत कुमार,गोलू जायसवाल, रुपेश चंद तिवारी, दीपक सिंह, सुमित उपाध्याय, प्रवीण कुमार सिंह, संजीव कुमार सिंह, शिवलाल यादव , विजय कुमार सिंह, अरविंद प्रसाद, सहित दर्जनों पत्रकार मौजूद रहे। अंत में एसोसिएशन के पूर्व जिलाध्यक्ष शोयब आलम के असामयिक निधन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *