वाराणसी। रविवार कोप्रंचक्रोशी रोड नईबस्ती व्यापार मंडल की बैठक सम्पन्न हुईं।जिसमें प्रमाण पत्र पर चर्चा हुई सभी व्यापारी पदाधिकारियों को यह बताया गया कि जिन व्यापारी बंधुओं का प्रमाण पत्र नहीं बना है वह संपर्क कर प्रमाण पत्र बनवा ले।

प्रंचक्रोशी रोड नईबस्ती व्यापार मंडल के पदाधिकारी प्रमोद वर्मा की पुत्री ट्विन्कल वर्मा का भारतीय खाद्य निगम में अधिकारी पद पर पंजाब में चयनित हुए हैं । व्यापार मण्डल के उपस्थित पदाधिकारियों व सदस्यगण ने खुशी व्यक्त करते हुए पिता प्रमोद वर्मा व भारतीय खाद्य निगम, पंजाब सरकार में अधिकारी पद पर चयनित ट्विन्कल वर्मा को बधाई दी। बैठक में प्रमुख रूप से प्रंचक्रोशी रोड नईबस्ती व्यापार मंडल अध्यक्ष कपूर चंद्र शाह , वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेन्द्र प्रकाश, महामंत्री भरत यादव, कोषाध्यक्ष, जितेन्द्र कुमार सोनी, मुन्ना लाल सोनी , प्रमोद वर्मा , कन्हैया सोनकर, कमल यादव, अमित अग्रहरि, शशिकांत गौतम ,महिला अध्यक्ष श्रीमती रंजीता सिंह, महिला महामंत्री श्रीमती नीरा सिंह,रीता गुप्ता,नीतू शाह,सुमन सहित पदाधिकारियों व सदस्यगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *