वाराणसी।‌अग्रवाल महासभा चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से रविवार को आस भैरव स्थित अग्रवाल भवन धर्मशाला में सावन के पुरुषोत्तम मास में श्री विष्णु सहस्त्रार्जन का आयोजन किया गया। आचार्य विकास दीक्षित महाराज आचार्य प्रकाश चंद्र मिश्र पं शेष नारायन मिश्र सहित पांच ब्राह्मणों नें श्री विष्णु सहस्त्रार्जन का पाठ कर विधिवत पूजन अर्जन किया। ट्रस्ट के 21 सदस्यों के जोड़ो ने अपने सम्मुख भगवान विष्णु के चित्र को लाल कपड़े पर विराजमान कर हजार की संख्या में तुलसी दल, काजू बादाम इलायची सहित मेवा मिष्ठान का भोग लगाकर पूजन किया। ट्रस्ट के अध्यक्ष प्रद्युम्न अग्रवाल नें बताया कि सावन के पुरुषोत्तम मास में किया गया दान का असंख्य पुण्य मिलता है। आचार्य विकास महाराज ने कहा कि भगवान जब दान करते हैं तो दूसरे को पता नहीं चलने देते। भक्त की सेवा में बाधा बर्दाश्त नहीं है विज्ञान से शांति नहीं मिलती उसी तरह वेदव्यास को ज्ञान से शांति नहीं मिली। तो उन्होंने महाकाव्य की रचना की जिसे पढ़ कर भक्तों का ज्ञानार्जन हो। समस्त सदस्यों नें श्री पुरुषोत्तम सहस्त्रनामावली के पाठ के साथ भगवान विष्णु को तुलसी पंच मेवा एवं मिष्ठान अर्पित किया। इस अवसर पर महामंत्री आमोद अग्रवाल उपाध्यक्ष डॉ मधु अग्रवाल सलिल अग्रवाल सुनीता अग्रवाल बजरंग अग्रवाल उर्मिला अग्रवाल बृजकमल दास अग्रवाल आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *