
वाराणसी। डीएवी पीजी कॉलेज के आइक्यूएसी के अंतर्गत वीमेन डेवलपमेंट सेल के तत्वावधान में गुरुवार को पोस्टर निर्माण एवं निबंध लेखन प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। महिला संवेदीकरण: समस्या एवं उलझने विषय पर आयोजित प्रतियोगिता में 250 से ज्यादा प्रतिभागी शामिल हुए। विजयी प्रतिभागियों को कार्यकारी प्राचार्य प्रो. सत्यगोपाल जी ने प्रमाण पत्र प्रदान कर पुरस्कृत किया। पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार प्रियंका, द्वितीय पुरस्कार दिशा रस्तोगी एवं नुजरा खान तथा तृतीय पुरस्कार सुश्रिता दास को मिला। वहीं निबंध लेखन में प्रथम पुरस्कार सृष्टि शुक्ला एवं देवोप्रीत चंदन को संयुक्त रूप से मिला। द्वितीय पुरस्कार भानु प्रताप शेखावत एवं शुभम कुमार तथा तृतीय पुरस्कार रजत यादव एवं राजनन्द झा को संयुक्त रूप से प्राप्त हुआ।
कार्यक्रम का संयोजन डॉ. संगीता जैन एवं प्रो. पूनम सिंह एवं संचालन डॉ. बंदना बालचंदनानी ने किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रो. अनूप कुमार मिश्रा, डॉ. पारुल जैन, डॉ. प्रतिभा मिश्रा, साक्षी चौधरी, डॉ. कल्पना सिंह, डॉ. तरु सिंह, डॉ. अस्मिता तिवारी, डॉ. श्रुति अग्रवाल, संस्कृति शर्मा आदि प्रकोष्ठ के सदस्यगण उपस्थित रहे।
