वाराणसी।काशी हिंदू विश्व विद्यालय से सम्बद्ध बसंत महिला महाविद्यालय की प्रधानाचार्या प्रो. अलका सिंह ने बताया कि बसंत महिला महा विद्यालय राजघाट को नैक की टीम द्वारा A+ ग्रेड दिया गया है। विगत 11व 12 जुलाई को नेक की टीम आई थी और उसमें महाविद्यालय को A+ ग्रेड प्रदान किया गया है। उन्होंने कहा कि यह एक लंबे प्रयत्न और सफर को दर्शाता है । नेक की टीम द्वारा प्राप्त ग्रेड से हम सभी में बहुत हर्ष है । उन्होंने कहा कि इसमें प्रबंध समिति, टीचिंग स्टाफ, छात्राओं सहित समस्त सदस्यों का पूर्ण सहयोग रहा है। उन्होंने कहा कि नेक द्वारा प्रदत्त यह ग्रेड अपने आप में दर्शाता है कि कॉलेज में जितनी गतिविधियां हो रही है वह नई शिक्षा नीति के तहत छात्राओं को प्रदत्त की जा रही है जिसमें जो भी वोकेशनल कोर्स है उनकी शिक्षा छात्राओं को दी जा रही है जिसका सीधा लाभ उन्हें मिल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *