
वाराणसी। समाजवादी लोहिया वाहिनी के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक यादव गुरुवार को सुबह इलाहाबाद से सड़क मार्ग द्वारा चलकर 11 बजे रखौना रिंगरोड राजातालाब पहुंचे। सपा जिलाध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़ के नेतृत्व में विधानसभा सेवापुरी एवं रोहनिया के कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक यादव का माल्यार्पण एवं बुके देकर जोरदार स्वागत किय। इसके बाद काफिला रिंग रोड होते हुए वाजिदपुर हरहुआ पहुंचा। वहां अजगरा एवं पिंडरा विधानसभा के कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया गया। इसके उपरांत काफिला रिंग रोड होते हुए संदहा, चिरईगांव ब्लॉक गाजीपुर रोड पर पहुंचा। ढोल नगाड़ों के साथ शिवपुर विधानसभा के सपा कार्यकर्ताओं द्वारा नवनियुक्त अध्यक्ष का माला पहना कर स्वागत व अभिनंदन किया गया। स्वागत करने वालो में जिलाध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़, प्रदेश अध्यक्ष समाजवादी व्यापार सभा प्रदीप जायसवाल, राधाकृष्ण उर्फ संजय यादव, डॉ. ओ. पी. सिंह, कन्हैया राजभर, ज्ञानेन्द्र यादव ज्ञानू, संजय मिश्रा, राजेश यादव नत्थू , जिला प्रवक्ता संतोष यादव बबलू एडवोकेट,पूजा यादव, उमेश प्रधान, पखंडी बिंद, अक्षय यादव बबलू, बाबूलाल यादव, जिला पंचायत सदस्य रामधारी यादव, धर्मेन्द्र यादव, ललित यादव, दर्शन यादव, खंझाटी सिंह, कमलेश पटेल, विनोद यादव, मनोज प्रधान, रोहित शर्मा, डॉ. राम अवतार, रामसुंदर, अमन कुमार, नीलेश सिंह, मनीष, सुरेश, अनिल कुमार, राजित,गुड्डू आदि शामिल थे।
