
वाराणसी। डीएवी पीजी कॉलेज के अर्थशास्त्र विभाग के छात्र मंच ईको वॉइस के तत्वावधान में शनिवार को जापान में आई आर्थिक मंदी पर चर्चा की गई। अर्थशास्त्र के छात्रों ने कहा कि जापान में आए आर्थिक मंदी का जी 20 के देशों समेत सबसे ज्यादा प्रभाव मध्य एशिया के क्षेत्रों में पड़ा है। जापान की अर्थव्यवस्था बुरी तरह औंधे मुंह गिर चुकी है, भारत पर भी जापान में आई मंदी का व्यापक असर दिखने लगा है। कार्यक्रम में छात्र पुष्कर शर्मा, कशिश बर्मन, आदित्य आनन्द, पवन कुमार आदि ने विचार रखे। विभागाध्यक्ष प्रो. अनूप कुमार मिश्रा ने छात्रों को आर्थिक मंदी के विविध पहलुओं से भी अवगत कराया। संयोजन डॉ. पारुल जैन एवं डॉ. आहूति सिंह ने किया। इस अवसर पर डॉ. मयंक कुमार सिंह, डॉ. सिद्धार्थ सिंह, डॉ. उदय भान सिंह डॉ. शालिनी आदि उपस्थित रहे।
