
वाराणसी। केशरवानी समिति शिवपुर द्वारा आज चौथा पड़ाव हनुमान धर्मशाला में पंचकोशी यात्रियों के लिए भंडारे का आयोजन किया गया। इस भंडारे में समिति द्वारा पंचकोशी यात्रियों की सेवा की गई एवं उन्हें प्रसाद उपलब्ध कराया गया। समिति के अध्यक्ष विजय कुमार केशरी ने कहा कि केशरवानी समाज पंचकोशी यात्रियों की सेवा में समर्पित है। केशरवानी समिति शिवपुर हमेशा समर्पित भाव से कार्य करती रही है और सावन व अधिकमास के इस पावन अवसर पर हमें पंचकोशी यात्रियों की सेवा करने का मौका मिलता है जिसमें सभी लोग सेवा से लगे रहते हैं।
इस अवसर पर केशरवानी समिति शिवपुर के अध्यक्ष विजय कुमार केशरी, महामंत्री मनोज कुमार केशरी, कोषाध्यक्ष नंदलाल केशरी, उपाध्यक्ष राजेश केशरी, मनोज केशरी, उपमंत्री नारायण केशरी, मीडिया प्रभारी कमलेश केशरी, संगठन मंत्री अनिल केशरी, विधि मंत्री रामबाबू केशरी, व्यवस्थापक मंत्री मनोहर केशरी सहित अन्य सदस्यगण थे।
