रिपोर्ट श्वेताम्बर धनबाद
धनबाद। इण्डियन एसोसिएशन आंफ जनर्लिस्ट (आईएजे) धनबाद का रविवार को राममंदिर धइया स्थित परिसर में चौथा पद ग्रहण समारोह सम्पन्न हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि डा कैलाश सिंह विकास (राष्ट्रीय अध्यक्ष, आईएजे), विशिष्ट अतिथि आंनद कुमार सिंह (राष्ट्रीय संगठन मंत्री आईएजे) रहे। समारोह की अध्यक्षता कुमार विशाल ने की। संचालन डा राजेश मिश्रा ने किया।
समारोह का शुभारंभ माँ सरस्वती की बंदना से हुई। समारोह के मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि का कुमार विशाल ने माल्यार्पण कर किया।
समारोह के मुख्य अतिथि डा कैलाश सिंह विकास ने कुमार विशाल, (जिलाध्यक्ष धनबाद), श्वेताम्बरा पाठक ( जिला उपाध्यक्ष, धनबाद), डा राजेश मिश्रा (जिला महामंत्री धनबाद), विष्णु प्रिया (जिला मंत्री धनबाद) को अधिकार पत्र, परिचय पत्र, स्मृति चिन्ह् देकर पदभार ग्रहण कराया। संगठन के उद्देश्य को विस्तार से आंनद कुमार सिंह ने बताया।
समारोह में सर्वश्री जगदम्बा पाठक, नीमा प्रिया, प्रवेश मिश्रा, कुमार कुशाग्र, श्वेताब, अरशद भाई, सहित अनेक गणमान्य शामिल रहे।
संचालन डा राजेश मिश्रा, व धन्यवाद प्रकाश विष्णु प्रिया ने किया।