सेक्टर वार्डेन सौरभ श्रीवास्तव के निधन पर स्वयंसेवकों ने दी श्रद्धांजली
वाराणसी। नागरिक सुरक्षा कलेक्ट्रेट प्रखंड पोस्ट नं आठ की बैठक रविवार को परमानंदपुर स्थित लान में डिप्टी डिवीजनल वार्डेन अरविन्द कुमार विश्वकर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जिसमे सदस्यों/स्वयंसेवकों के नवीनीकरण, सदस्यता अभियान चलाने और सदस्यों को सक्रिय करने पर जोर दिया गया। सोमवार (सात अगस्त) को वरूणापुल पर आयोजित कलेक्ट्रेट प्रखंड की बैठक की जानकारी दी गई। बैठक के अंत में वार्डेन, स्वयंसेवकों और सदस्यों ने पोस्ट नं एक के सेक्टर वार्डेन सौरभ श्रीवास्तव की सड़क दुर्घटना में निधन पर दो मिनट का मौन रख कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। बैठक में अजय यादव, राजेन्द्र प्रसाद पटेल, रमेश कुमार, राजकुमार पटेल, विनोद कुमार, बुद्धिराज,अजय राज पटेल,बाबूलाल, अशोक कुमार, राजवीर, पप्पू राम जी सिंह यादव आदि शामिल थे।